Test Post 1
बीबीसी संवाददाता एंड्र्यू वॉकर के अनुसार तेल के व्यापार से जुड़े लोगों को आशंका है कि बढ़ते जन असंतोष के कारण दो प्रमुख निर्यातकों लीबिया और बहरीन से आपूर्ति बाधित हो सकती है.
उल्लेखनीय पिछले दिनों इन दोनों देशों के अलावा ईरान में राजनीतिक तनाव बढ़ा है.
विश्लेषकों को लगता है कि जन असंतोष बढ़ने का असर न सिर्फ़ इन देशों में तेल उत्पादन पर पड़ सकता है, बल्कि वहाँ से होने वाला तेल का निर्यात भी प्रभावित हो सकता है.
अभी कुछ दिन पहले मिस्र में जनांदोलन का असर भी तेल की क़ीमतों पर देखा गया था. तब तेल के बाज़ार में मुख्य चिंता स्वेज़ नहर से तेल टैंकरों की आवाजाही के प्रभावित होने को लेकर थी.
चर्चा
No comments yet.